चने की उन्नत खेती और अधिक उत्पादन के बारे में
कम पानी, बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ।
जलवायु व मौसम
Rabiचने की खेती के लिए ठंडा और शुष्क मौसम उपयुक्त है। अधिक वर्षा और जलभराव फसल को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
मिट्टी का चयन
अच्छी जल निकासी वाली काली, मध्यम काली और दोमट मिट्टी चने की खेती के लिए उपयुक्त है। खेत में जलभराव नहीं होना चाहिए।
बुवाई/रोपाई का समय
चने की बुवाई का उपयुक्त समय सामान्यतः अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के मध्य तक है।
उन्नत किस्म और बीज चयन
सही किस्म और उपचारित बीज ही अच्छी पैदावार की पहली सीढ़ी है
प्रमाणित बीज एवं किस्में
JG 11, JG 14, JG 16, JG 12 और JAKI 9218 चने की प्रमुख उन्नत किस्में हैं।
क्षेत्र के अनुसार
चने की खेती मुख्यतः अच्छी जल निकासी वाली काली एवं दोमट मिट्टी में की जाती है। कम नमी में भी इसकी खेती संभव है।
रोग व कीट सहनशीलता
चने की फसल में उकठा रोग, जड़ सड़न और फली छेदक कीट प्रमुख समस्याएँ हैं। JG 11, JG 14 और Pusa JG 16 जैसी किस्में रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए उपयोगी हैं।
प्रमुख किस्में: JAKI 9218,JG 11,Pusa JG 16
चने की खेती: बीज चयन, उपचार और खेती कैसे करें?
खेत की तैयारी से लेकर कटाई और भंडारण तक के मुख्य चरण
खेत की तैयारी
खरीफ फसल कटने के बाद एक गहरी जुताई करें, फिर 1-2 बार हल्की जुताई कर पाटा चलाएँ। चना जलभराव में खराब हो जाता है, इसलिए पानी निकासी की नाली ज़रूर रखें।
बीज उपचार और बुवाई
JG 14, JG 12, JG 322 या जाकी 9218 जैसी अनुशंसित किस्में चुनें। बुवाई से पहले बीज को फफूंदनाशक (जैसे थायरम/कार्बेन्डाजिम) और राइजोबियम कल्चर से उपचारित करें।
खाद व पोषण प्रबंधन
चना दलहन है, इसलिए नाइट्रोजन कम चाहिए। मिट्टी जाँच के अनुसार फास्फोरस, सल्फर और जिंक दें। गोबर की सड़ी खाद डालना फायदेमंद रहता है।
सिंचाई प्रबंधन
चने को कम पानी चाहिए। सिंचाई उपलब्ध हो तो फूल आने से पहले और फलियों में दाना भरते समय हल्की सिंचाई करें। फूल आते समय ज़्यादा पानी न दें।
खरपतवार नियंत्रण
बुवाई के 25-30 दिन बाद पहली निदाई-गुड़ाई करें। ज़रूरत हो तो दूसरी निराई 45 दिन के आसपास करें। इससे जड़ों को हवा और पोषण अच्छा मिलता है।
रोग और कीट प्रबंधन
उकठा (विल्ट) रोग और फली छेदक इल्ली का ध्यान रखें। पौधे सूखने लगें या फलियों में छेद दिखें तो तुरंत कृषि विभाग या KVK से सलाह लें। खेत में “T” आकार की खूँटियाँ लगाने से पक्षी इल्ली खा लेते हैं।
कटाई व भंडारण
जब पत्तियाँ पीली होकर झड़ने लगें और फलियाँ भूरी पड़ जाएँ तब कटाई करें। दाने को अच्छी तरह सुखाकर (नमी लगभग 8-10%) रखें और भंडारण में घुन व नमी से बचाएँ।
अधिक पैदावार के लिए विशेष सुझाव
चने की उपज बढ़ाने के आज़माए हुए नुस्खे
उन्नत किस्म का चयन
JG 14, JG 16 या JG 315 जैसी अनुशंसित किस्में चुनें। उकठा रोग वाले खेत में रोग-सहनशील किस्म ही लगाएँ।
सही समय पर बुवाई
असिंचित में अक्टूबर के दूसरे-तीसरे सप्ताह और सिंचित में नवंबर के पहले पखवाड़े तक बोएँ। देर करने पर पैदावार घटती है।
नियमित फसल निगरानी
हफ्ते में एक बार खेत के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पौधे देखें। पौधे अचानक सूखने लगें तो जड़ देखें, यह उकठा रोग हो सकता है। फूल और फली बनते समय इल्ली पर खास नज़र रखें। लक्षण दिखते ही KVK की सलाह से उपचार करें, देर करने पर नुकसान बढ़ता है।
चने में बीज उपचार, समय पर बुवाई और जलभराव से बचाव ज़रूर करें। दवा छिड़कते समय दस्ताने व मास्क पहनें, छिड़काव हवा की दिशा में करें, और दाना सुखाकर नीम के साथ रखें।