ब्लास्ट रोग (झोंका रोग / चित्ती रोग)
मुख्य लक्षण
पत्तियों पर आंख या नाव (Spindle-shaped) के आकार के धब्बे बनते हैं, जिनका केंद्र राख जैसा धूसर और किनारे गहरे कत्थई या भूरे होते हैं। तने की गांठों पर काला घेरा बनता है (नोड ब्लास्ट), जिससे तना वहीं से मुड़कर टूट जाता है।
बचाव एवं नियंत्रण
बीजोपचार: ट्राइसाइक्लाजोल 75% WP (2 ग्राम प्रति किग्रा बीज) या कार्बेन्डाजिम 50% WP (2 ग्राम प्रति किग्रा बीज) से शोधन करें। खड़ी फसल में लक्षण दिखते ही ट्राइसाइक्लाजोल 75% WP (120-150 ग्राम प्रति एकड़) या आइसोप्रोपियोलेन 40% EC (300 मिली प्रति एकड़) अथवा कासुगामाइसिन 3% SL (400 मिली प्रति एकड़) का 200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
ब्लास्ट रोग नियंत्रण एवं फसल सुरक्षा
मुख्य बचाव बिंदु
ब्लास्ट रोग (झोंका रोग / चित्ती रोग) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।