मृदु रोमिल आसिता (नीली फफूंद / डाउनी मिल्ड्यू)
मुख्य लक्षण
पत्तियों की ऊपरी सतह पर हल्के पीले या हल्के हरे रंग के अनियमित, धुंधले धब्बे दिखाई देते हैं। इन धब्बों के ठीक नीचे पत्ती की निचली सतह पर धूसर, नीले या बैंगनी रंग की रोएंदार फफूंद (कवक जाल) जम जाती है। संक्रमित पत्तियां मुड़कर पीली पड़ जाती हैं, सूखकर भूरी हो जाती हैं और अंततः गल जाती हैं।
बचाव एवं नियंत्रण
बीजोपचार: मेटालैक्सिल 35% WS (2 से 3 ग्राम प्रति किग्रा बीज) से बीज शोधन करें। लक्षण दिखते ही मेटालैक्सिल-एम 4% + मैंकोजेब 64% WP (रिडोमिल गोल्ड) 2 ग्राम प्रति लीटर पानी या साइमोक्सानिल 8% + मैंकोजेब 64% WP (कर्जेट) 2 ग्राम प्रति लीटर पानी का छिड़काव करें। कटाई से कम से कम 10-12 दिन पहले रासायनिक छिड़काव बंद कर दें।
डाउनी मिल्ड्यू नियंत्रण एवं फसल प्रबंधन
मुख्य बचाव बिंदु
मृदु रोमिल आसिता (नीली फफूंद / डाउनी मिल्ड्यू) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।