फसल रोग जानकारी

आधार सड़न Basal Rot (Fusarium Bulb Rot)

यह 'फ्यूजेरियम ऑक्सीस्पोरम एफ. एसपी. सेपी' (Fusarium oxysporum f. sp. cepae) कवक द्वारा फैलने वाला एक मृदा एवं बीज-जनित रोग है। यह उच्च तापमान (28°C-32°C) और अत्यधिक गीली मिट्टी में कंद के निचले आधार (जहाँ से जड़ें निकलती हैं) को सड़ा देता है, जिससे खेत के साथ-साथ भंडारण में भी भारी नुकसान होता है।

फसल प्याज
रोग का नाम Basal Rot (Fusarium Bulb Rot)
पूरी जानकारी देखें
रोग का विवरण

आधार सड़न

मुख्य लक्षण

मुरझान व पीलापन: पत्तियां ऊपर सिरों से पीली पड़कर नीचे की ओर सूखने लगती हैं। जड़ों का गलना: निचली जड़ें सड़ जाने से पौधा खींचने पर बिना जोर लगाए आसानी से उखड़ जाता है। कंद में सड़न: बेसल प्लेट पर भूरापन, सफेद-गुलाबी फफूंद, कंद का पिलपिला होना और दुर्गंध आना।

बचाव एवं नियंत्रण

रोपाई पूर्व पौध शोधन: कार्बेन्डाजिम 50% WP(2 ग्राम प्रति लीटर पानी) या ट्राइकोडर्मा विरिडी(10 ग्राम प्रति लीटर)के घोल में पौध की जड़ों को 15-20 मिनट डुबोकर रोपाई करें।खेत में लक्षण दिखते ही कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP (3 ग्राम प्रति लीटर) या थायोफैनेट मिथाइल.70% WP (2 ग्राम प्रति लीटर पानी) के घोल से कतारों में जड़ों की ड्रेंचिंग (तराई) करें।

Disease Management

आधार सड़न नियंत्रण एवं भंडारण सुरक्षा

मुख्य बचाव बिंदु

खेत की तैयारी के समय प्रति एकड़ 2-3 किग्रा ट्राइकोडर्मा को 100 किग्रा सड़ी हुई गोबर की खाद में मिलाकर खेत में फैलाएं।
खेत में जलभराव बिल्कुल न होने दें; भारी मिट्टी में उथली उठी हुई क्यारियों (Raised Beds) पर रोपाई करें।
खुदाई करते समय कंद को चोट या खरोंच से बचाएं और भंडारण से पूर्व कंदों को 10-15 दिन अच्छी तरह सुखाएं (Curing)।
प्याज के बाद 3-4 वर्षों तक उस खेत में मक्का, बाजरा या दालों की फसल लगाएं।

आधार सड़न के बारे में और जानकारी चाहिए?

फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।

विशेषज्ञ से सलाह लें