आर्द्र गलन (नर्सरी पौध सड़न)
मुख्य लक्षण
अंकुरण से पहले ही बीज सड़ जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते।.अंकुरण के बाद पौधे के तने का जमीन से सटा भाग (कॉलर हिस्सा) पानी से भीगकर भूरा-काला पड़ जाता है और गल जाता है।तना कमजोर होते ही नन्हा पौधा जमीन पर लुढ़क जाता है और नर्सरी की क्यारी में गोलाकार पैच में सारे पौधे सूखकर मर जाते हैं।
बचाव एवं नियंत्रण
बीजोपचार: ट्राइकोडर्मा विरिडी (10 ग्राम प्रति किग्रा बीज) या थीरम (3 ग्राम प्रति किग्रा बीज) से बीज शोधन करें। नर्सरी क्यारी में लक्षण दिखते ही मेटालैक्सिल 8% + मैंकोजेब 64% WP (रिडोमिल गोल्ड) 2.5 ग्राम प्रति लीटर या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP (3 ग्राम प्रति लीटर पानी) के घोल से क्यारी की मिट्टी में ड्रेंचिंग करें।
खेत में आर्द्र गलन से बचाव के बिंदु
मुख्य बचाव बिंदु
आर्द्र गलन (नर्सरी पौध सड़न) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।