फसल रोग जानकारी

श्याम वर्ण एवं फल सड़न (डाई-बैक रोग) Anthracnose and Die-back (Fruit Rot)

यह 'कोलेटोट्राइकम कैप्सिसी' (Colletotrichum capsici) कवक द्वारा फैलने वाला एक गंभीर बीज एवं वायु-जनित रोग है। गर्म और उमस भरे मौसम (28°C-30°C और 80% से अधिक आर्द्रता) में यह शाखाओं के सिरों को सुखाकर फलों को सड़ा देता है।

फसल मिर्च
रोग का नाम Anthracnose and Die-back (Fruit Rot)
पूरी जानकारी देखें
रोग का विवरण

श्याम वर्ण एवं फल सड़न (डाई-बैक रोग)

मुख्य लक्षण

डाई-बैक लक्षण:टहनियां ऊपर के सिरों(Tips).से नीचे की ओर सूखना शुरू होती हैंऔर सूखकर पुआल जैसी सफेद या भूरी हो जाती हैं।फल सड़न लक्षण: पके लाल या अधपके फलों पर गोल,धंसे हुए,भूरे-कालेधब्बे बनते हैं जिनके केंद्र में संकेंद्रित छल्लों जैसी बनावट दिखती है संक्रमित फल समय से पहले सूखकर गिर जाते हैं और उन पर बारीक काले दानेदार उभर आते हैं।

बचाव एवं नियंत्रण

बीजोपचार: थीरम 75% WP (3 ग्राम प्रति किग्रा बीज) या कार्बेन्डाजिम + मैंकोजेब (साफ)2.5 ग्राम प्रति किग्रा बीज से उपचार करे।फूल आने और फल बनने के समय अज़ोक्सीस्ट्रोबिन 18.2% + .डाइफेनोकोनाज़ोल11.4% SC (1 मिली प्रति लीटर) या टेबुकोनाज़ोल 50% + ट्राइफ्लॉक्सीस्ट्रोबिन 25% WG (नेटिवो) 0.5 ग्राम प्रति लीटर अथवा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP (2.5 ग्राम प्रति लीटर) का छिड़काव करें।

Disease Management

डाई-बैक एवं फल सड़न नियंत्रण उपाय

मुख्य बचाव बिंदु

हमेशा प्रमाणित और फफूंदनाशक से उपचारित स्वस्थ बीजों का ही चयन करें।
रोग से सूखी हुई टहनियों को स्वस्थ भाग से 2-3 सेमी नीचे से काटकर हटा दें और तुरंत कवकनाशी का छिड़काव करें।
खेत में जलभराव न होने दें तथा उचित जल निकास की व्यवस्था रखें।
पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलित प्रयोग करें ताकि फलों की त्वचा मजबूत बने।

श्याम वर्ण एवं फल सड़न (डाई-बैक रोग) के बारे में और जानकारी चाहिए?

फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।

विशेषज्ञ से सलाह लें