फसल रोग जानकारी

तना गांठ रोग (गलती रोग / गिल्टी रोग) Stem Gall

प्रोटोमाइसेस मैक्रोस्पोरस' (Protomyces macrosporus).कवक द्वारा फैलने वाला धनिया का एक गंभीर बीज और मृदा-जनित रोग है। अत्यधिक नमी और भारी काली मिट्टी में यह तनों, पत्ती के डंठलों और फलों पर असामान्य गांठें और उभार पैदा करता है।

फसल धनिया
रोग का नाम Stem Gall
पूरी जानकारी देखें
रोग का विवरण

तना गांठ रोग (गलती रोग / गिल्टी रोग)

मुख्य लक्षण

पौधे के तने, शाखाओं, पत्तियों की शिराओं और बीज पर उभरी हुई फफोलेदार गांठें (Galls/Tumours) बन जाती हैं। संक्रमित तने टेढ़े-मेढ़े और विकृत हो जाते हैं। बीज पर गांठें बनने से दाने विकृत, खोखले और बदरंग हो जाते हैं, जिससे उनका व्यावसायिक मूल्य समाप्त हो जाता है।

बचाव एवं नियंत्रण

बीजोपचार: थीरम 75% WP(3 ग्राम प्रति किग्रा बीज) या कार्बोक्सिन 37.5% + थीरम 37.5% DS(2.5 ग्राम प्रति किग्रा बीज) से बीज शोधन अवश्य करें।खड़ी फसल में गांठें दिखने से पहले ही सुरक्षात्मक रूप से थायोफैनेट मिथाइल 70% WP(1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी) या कार्बेन्डाजिम.50% WP (1 ग्राम प्रति लीटर) का 15 दिन के अंतराल पर 2 बार छिड़काव करें।

Disease Management

तना गांठ रोग नियंत्रण एवं खेत प्रबंधन

मुख्य बचाव बिंदु

गलती रोग प्रतिरोधी किस्में (जैसे RCr-41, RCr-480, GC-2, पंत हरितमा) का ही चयन करें।
रोगग्रस्त खेत से प्राप्त बीजों का उपयोग अगली बुवाई के लिए कभी न करें।
लगातार धनिया बोने से बचें; फसल चक्र में गैर-मेजबान फसलें शामिल करें।
सिंचाई हमेशा हल्की करें ताकि खेत में बहुत अधिक समय तक नमी और पानी का ठहराव न रहे।

तना गांठ रोग (गलती रोग / गिल्टी रोग) के बारे में और जानकारी चाहिए?

फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।

विशेषज्ञ से सलाह लें