चूर्णिल आसिता (छाछिया / सफेद चूर्ण रोग)
मुख्य लक्षण
शुरुआत में पत्तियों और कोमल टहनियों पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। धीरे-धीरे यह सफेद पाउडर पूरे पौधे, फूलों के गुच्छों (अम्बल).और कच्चे बीजों पर आटे की तरह जम जाता है। फूल झुलस जाते हैं, दाने नहीं बनते और यदि दाने बनते भी हैं तो वे बहुत छोटे, सिकुड़े हुए और काले पड़ जाते हैं।
बचाव एवं नियंत्रण
रोग के शुरुआती लक्षण दिखते ही घुलनशील गंधक (Wettable Sulphur 80% WP) 2 से 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें या गंधक चूर्ण (Sulphur Dust 300 Mesh) 8-10 किग्रा प्रति एकड़ बुरकें।अधिक प्रकोप होने पर हेक्साकोनाज़ोल 5% EC (2 मिली प्रति लीटर पानी) या प्रोपिकोनाज़ोल 25% EC (1 मिली प्रति लीटर)अथवा डिनोकैप48% EC.(1मिली प्रति लीटर)का छिड़काव करें।
छाछिया रोग से बचाव एवं प्रबंधन उपाय
मुख्य बचाव बिंदु
चूर्णिल आसिता (छाछिया / सफेद चूर्ण रोग) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।