काली सड़न (काला विगलन रोग)
मुख्य लक्षण
पत्ती के किनारों से अंदर की ओर'V'आकार के पीले रंग के धब्बे बनते हैं, जिनका चौड़ा हिस्सा.किनारे पर और नुकीला हिस्सा पत्ती की नस की ओर होता है।प्रभावित हिस्से की नसें(शिराएं)काली पड़ जाती हैं और पत्तियां सूखने लगती हैं।तने को आड़ा काटने पर अंदर की जलवाहिका नलिकाएं(Vascular Ring)काली या गहरे भूरे रंग की रिंग के रूप में दिखाई देती हैं।
बचाव एवं नियंत्रण
बीजोपचार: बीजों को 50°C गर्म पानी में 30 मिनट तक रखें(Hot Water Treatment)या स्ट्रेप्टोसाइक्लिन 1 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी के घोल में 30 मिनट भिगोकर छाया में सुखाएं।खेत में लक्षण दिखते ही कॉपर ऑक्सीक्लोराइड.50% WP (2.5 ग्राम प्रति लीटर) के साथ स्ट्रेप्टोसाइक्लिन (1 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी) मिलाकर 10-12 दिन के अंतराल पर 2 बार छिड़काव करें।
काली सड़न नियंत्रण एवं फसल प्रबंधन
मुख्य बचाव बिंदु
काली सड़न (काला विगलन रोग) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।