जीवाणु उकठा रोग
मुख्य लक्षण
पौधा हरा-भरा होने के बावजूद बिना पीला पड़े अचानक दिन के समय मुरझा जाता है।रात में पौधा थोड़ा संभलता दिखता है, लेकिन 2-3 दिनों में पूरा पौधा स्थायी रूप से सूखकर मर जाता है।तने के निचले हिस्से को काटकर साफ पानी के गिलास में लटकाने पर कटे सिरे से सफेद धागेनुमा जीवाणु का स्राव (Bacterial ooze).निकलता साफ दिखता है।
बचाव एवं नियंत्रण
खेत में लक्षण दिखते ही कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP (3 ग्राम प्रति लीटर) के साथ स्ट्रेप्टोसाइक्लिन (1 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी) या कासुगामाइसिन 3% SL (2 मिली प्रति लीटर पानी) मिलाकर प्रभावित पौधों की जड़ों के पास ड्रेंचिंग करें।रोपाई से पहले पौधों की जड़ों को स्यूडोमोनास फ्लोरेसेंस (10. ग्राम प्रति लीटर पानी) के घोल में 20मिनट डुबोकर रोपाई करें।
जीवाणु उकठा प्रबंधन एवं खेत सुरक्षा
मुख्य बचाव बिंदु
जीवाणु उकठा रोग के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।