फसल रोग जानकारी

पर्ण कुंचन रोग Tomato Leaf Curl Virus

यह बेगोमोवायरस (Begomovirus) द्वारा फैलने वाला एक अत्यंत गंभीर विषाणु जनित रोग है। इसका प्रसार रस चूसक कीट 'सफेद मक्खी'. द्वारा होता है। पौधे में यह रोग आने पर बढ़वार रुक जाती है और फल लगना लगभग बंद हो जाता है।

फसल टमाटर
रोग का नाम Tomato Leaf Curl Virus
पूरी जानकारी देखें
रोग का विवरण

पर्ण कुंचन रोग

मुख्य लक्षण

पौधे की नई पत्तियां ऊपर या नीचे की ओर मुड़कर नाव के आकार की हो जाती हैं और किनारों से पीली पड़ने लगती हैं। पत्तियां खुरदरी, मोटी सिकुड़ी हुई और आकार में बहुत छोटी रह जाती हैं। पौधों.की गांठों के बीच की दूरी कम हो जाती है जिससे पौधा झाड़ीनुमा और बौना दिखता है तथा फूल-फल गिर जाते हैं।

बचाव एवं नियंत्रण

वाहक कीट (सफेद मक्खी) के नियंत्रण हेतु डायफेन्थियूरॉन 50% WP (1.25 ग्राम प्रति लीटर) या थायमेथॉक्सम 25% WG (0.5 ग्राम प्रति लीटर) अथवा एसिटामिप्रिड 20% SP (0.5 ग्राम प्रति लीटर पानी) का नियमित छिड़काव करें। नीम तेल 10000 PPM .(2-3 मिली प्रति लीटर पानी) का छिड़काव मक्खियों के अंडों और निम्फ की रोकथाम में प्रभावी है।

Disease Management

कुकड़ा रोग से बचाव एवं कीट नियंत्रण

मुख्य बचाव बिंदु

खेत में सफेद मक्खी की निगरानी और पकड़ने के लिए प्रति एकड़ 15-20 पीले चिपचिपे ट्रैप (Yellow Sticky Traps) लगाएं।
खेत के शुरुआती 1-2. संक्रमित पौधों को देखते ही जड़ सहित उखाड़कर तुरंत नष्ट करें।
खेत की चारों मेड़ों पर मक्का या ज्वार की 2-3 कतारें 'बैरियर क्रॉप' (बाधक फसल) के रूप में लगाएं ताकि मक्खियों का सीधा प्रवेश रुके।
लीफ कर्ल वायरस प्रतिरोधी संकर किस्मों (जैसे US-440, साहो, अभिनव आदि) का चयन करें।

पर्ण कुंचन रोग के बारे में और जानकारी चाहिए?

फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।

विशेषज्ञ से सलाह लें