पछेती झुलसा (लेट ब्लाइट)
मुख्य लक्षण
पत्तियों के सिरों और किनारों पर पानी से भीगे हुए (Water-soaked).अनियमित आकार के बड़े भूरे-काले धब्बे बनते हैं।सुबह या अत्यधिक नमी के समय पत्तियों की निचली सतह पर धब्बों के किनारों पर सफेद रुई जैसी फफूंद दिखाई देती है।फलों पर बड़े, सख्त, गहरे भूरे या जैतूनी रंग के चिकने धब्बे बनते हैं और पौधे जलने जैसे दिखाई देते हैं।
बचाव एवं नियंत्रण
मौसम में ठंड और लगातार नमी बनते ही सुरक्षात्मक रूप से मैंकोजेब 75% WP (2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी) का छिड़काव करें।रोग फैलते ही साइमोक्सानिल 8% + मैंकोजेब 64% WP (कर्जेट) 2.5 ग्राम प्रति लीटर या मेटालैक्सिल.8% + मैंकोजेब 64% WP(रिडोमिल गोल्ड) 2.5 ग्राम प्रति लीटर अथवा डाईमेथोमोर्फ 50% WP (1 ग्राम प्रति लीटर पानी) का तुरंत छिड़काव करें।
पछेती झुलसा से आपातकालीन बचाव उपाय
मुख्य बचाव बिंदु
पछेती झुलसा (लेट ब्लाइट) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।