सफेद सड़न रोग (व्हाइट रोट)
मुख्य लक्षण
निचली पत्तियां पीली पड़कर मरने लगती हैं और पौधे की वृद्धि पूरी तरह रुक जाती है। जमीन के नीचे कंद और जड़ों पर रुई जैसी घनी सफेद फफूंद की परत जम जाती है। सफेद फफूंद के ऊपर सरसों के दाने जैसे छोटे, गोल, काले रंग के कठोर कण (स्क्लेरोशिया) चिपके हुए स्पष्ट दिखाई देते हैं।
बचाव एवं नियंत्रण
बीजोपचार: टेबुकोनाज़ोल 2% DS (1.5 ग्राम प्रति किग्रा कली) या कार्बेन्डाजिम 50% WP (2 ग्राम प्रति किग्रा कली) से कली शोधन करें। प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर टेबुकोनाज़ोल 25.9% EC (1.5 मिली प्रति लीटर) या फ्लूडायोक्सोनिल आधारित फफूंदनाशक से कतारों में जड़ों की ड्रेंचिंग करें।
सफेद सड़न से बचाव एवं सुरक्षा उपाय
मुख्य बचाव बिंदु
सफेद सड़न रोग (व्हाइट रोट) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।