फसल रोग जानकारी

चारकोल रोट (काली जड़ सड़न / अंगारकी रोग) Charcoal Rot

यह 'मैक्रोफोमिना फेसिओलिना' (Macrophomina phaseolina) कवक द्वारा होता है। जब फसल में दाना भरने की अवस्था पर बारिश रुक जाती है, सूखा पड़ता है और तापमान 30°C-35°C से अधिक हो जाता है, तब यह रोग पौधों को समय से पहले सूखा देता है।

फसल सोयाबीन
रोग का नाम Charcoal Rot
पूरी जानकारी देखें
रोग का विवरण

चारकोल रोट (काली जड़ सड़न / अंगारकी रोग)

मुख्य लक्षण

पौधे की पत्तियां हरी अवस्था में ही अचानक ऊपर से मुरझाने और सूखने लगती हैंऔर तने से चिपकी रहती हैं।मुख्य जड़ और निचले तने की छाल को खरोंचने पर उसके अंदर कोयले के बारीक चूर्ण जैसे अनगिनत काले कण(माइक्रोस्क्लेरोशिया)भरे दिखते है।पौधे को उखाड़ने पर तना अंदर से खोखला और हल्का हो जाता है तथा जड़ें आसानी से टूट जाती हैं।

बचाव एवं नियंत्रण

बीजोपचार: ट्राइकोडर्मा विरिडी या ट्राइकोडर्मा हरजिएनम (10 ग्राम प्रति किग्रा बीज) से जैविक उपचार करें। खेत की तैयारी के समय 2.5 किग्रा ट्राइकोडर्मा को 100 किग्रा गोबर की खाद में मिलाकर प्रति एकड़ खेत में छिड़कें। सूखे के लक्षण दिखने पर स्प्रिंकलर द्वारा जीवन रक्षक सिंचाई करें ताकि पौधे को सूखे का तनाव न हो।

Disease Management

चारकोल रोट रोकथाम एवं खेत प्रबंधन

मुख्य बचाव बिंदु

सूखा सहनशील किस्मों का चयन करें और बुवाई समय पर पूरी करें।
मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन और गोबर की सड़ी खाद का उपयोग करें।
दाना भरने के दौरान सूखे की स्थिति में नमी संरक्षण हेतु हल्की सिंचाई का प्रबंध रखें।
गैर-मेजबान फसलों के साथ कम से कम 2-3 वर्षों का चक्रीय चक्र अपनाएं।

चारकोल रोट (काली जड़ सड़न / अंगारकी रोग) के बारे में और जानकारी चाहिए?

फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।

विशेषज्ञ से सलाह लें