फसल रोग जानकारी

बैंडेड पर्ण एवं तना आवरण झुलसा (पट्टा झुलसा) Banded Leaf and Sheath Blight

यह 'राइजोक्टोनिया सोलेनाई' (Rhizoctonia solani f. sp. sasakii) कवक द्वारा फैलने वाला एक अत्यंत हानिकारक रोग है। अत्यधिक वर्षा, घनी बुवाई और उमस भरे मौसम में यह तने की निचली पत्तियों और पत्ती के आवरण (शीथ) से शुरू होकर भुट्टों तक को सड़ा देता है।

फसल मक्का
रोग का नाम Banded Leaf and Sheath Blight
पूरी जानकारी देखें
रोग का विवरण

बैंडेड पर्ण एवं तना आवरण झुलसा (पट्टा झुलसा)

मुख्य लक्षण

जमीन से सटे पर्ण आवरण (लीफ शीथ)और तने पर बड़े-बड़े धूसर, सफेद और हल्के भूरे रंग के धब्बे बनते हैं जिन पर गहरे भूरे रंग के समानांतर छल्ले या पट्टियां (Bands) दिखाई देती हैं।प्रभावित हिस्से पर सफेद धागेनुमा फफूंद और बाद में सरसों के दाने जैसे गोल भूरे स्क्लेरोशिया बनते हैं।संक्रमण ऊपर की ओर बढ़कर भुट्टे तक पहुंच जाता है,

बचाव एवं नियंत्रण

बीजोपचार: ट्राइकोडर्मा हरजिएनम 10 ग्राम प्रति किग्रा बीज या कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति किग्रा बीज से उपचार करें। रोग के लक्षण दिखने पर वैलिडामाइसिन 3% L (2 मिली प्रति लीटर पानी) अथवा हेक्साकोनाज़ोल 5% SC (2 मिली प्रति लीटर) का छिड़काव विशेष रूप से पौधे के निचले तने और पर्ण आवरण पर करें।

Disease Management

बैंडेड ब्लाइट नियंत्रण एवं प्रबंधन उपाय

मुख्य बचाव बिंदु

पौधे के निचले 1-2 पुराने पर्ण आवरण (शीथ) को तोड़कर हटा दें ताकि जमीन से संक्रमण ऊपर न चढ़े।
खेत में पानी का ठहराव बिल्कुल न होने दें और जल निकासी सुदृढ़ रखें।
पौधों की अत्यधिक सघन बुवाई न करें; अनुशंसित दूरी पर ही बुवाई करें।
मक्का की कटाई के बाद खेत की गहरी जुताई करें ताकि कवक के स्क्लेरोशिया नष्ट हो जाएं।

बैंडेड पर्ण एवं तना आवरण झुलसा (पट्टा झुलसा) के बारे में और जानकारी चाहिए?

फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।

विशेषज्ञ से सलाह लें