एस्कोकाइटा झुलसा (अस्कोचिटा ब्लाइट)
मुख्य लक्षण
पत्तियों, तनों और घंटियों पर गोल या अंडाकार भूरे रंग के धब्बे बनते हैं जिनके केंद्र में बारीक काले बिंदु (पिक्नीडिया) छल्ले के रूप में दिखते हैं। तने पर धब्बे बनने से शाखाएं उस स्थान से मुड़कर टूट जाती हैं। घंटियों (Pods).पर संक्रमण होने से दाने सिकुड़ जाते हैं और उन पर भी काले धब्बे पड़ जाते हैं।
बचाव एवं नियंत्रण
बीजोपचार: थीरम 75% WP (2.5 ग्राम प्रति किग्रा बीज) से बीज शोधन करें। रोग के लक्षण दिखते ही क्लोरोथैलोनिल 75% WP (2 ग्राम प्रति लीटर पानी) या मैंकोजेब 75% WP (2.5 ग्राम प्रति लीटर) अथवा अज़ोक्सीस्ट्रोबिन 23% SC (1 मिली प्रति लीटर) का छिड़काव करें।
झुलसा रोग रोकथाम एवं सुरक्षा उपाय
मुख्य बचाव बिंदु
एस्कोकाइटा झुलसा (अस्कोचिटा ब्लाइट) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।