अनावृत कंडुआ (कंडवा रोग)
मुख्य लक्षण
स्वस्थ आरंभिक विकास: बालियां निकलने से पहले पौधा पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ दिखता है।काली कालिख चूर्ण: बाली निकलते ही दानों के स्थान पर काला, भुरभुरा कवक चूर्ण बन जाता है।झिल्ली का फटना: शुरुआत में चांदी जैसी पतली झिल्ली होती है, जो हवा से फटकर चूर्ण उड़ा देती है।नग्न डंठल: अंत में बाली पर केवल नग्न डंठल (रैचिस) बचता है।
बचाव एवं नियंत्रण
चूंकि यह आंतरिक बीज-जनित रोग है, इसलिए बुवाई से पहले बीजोपचार ही इसका एकमात्र रासायनिक समाधान है: कार्बोक्सिन 37.5% + थिरम37.5% DS (विटावैक्स पावर).2.5 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज या टेबुकोनाज़ोल 2%DS की 1.5 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से उपचारित करें।खड़ी फसल में रासायनिक कवकनाशी के छिड़काव का इस रोग पर कोई असर नहीं होता है।
अनावृत कंडुआ नियंत्रण एवं खेत प्रबंधन
मुख्य बचाव बिंदु
अनावृत कंडुआ (कंडवा रोग) के बारे में और जानकारी चाहिए?
फसल की फोटो भेजकर विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें।